लायंस क्लब भिलाई पिनेकल ने सम्मानित किया सफाई कर्मियों को, गांधी जयंती से सेवा सप्ताह की शुरुआत, 8 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न सेवा कार्य

भिलाई नगर 3 अक्टूबर। लायंस क्लब भिलाई पिनेकल द्वारा 2 अक्टूबर गांधी जयंती के उपलक्ष्य में गांधी सेवा सप्ताह की शुरुआत  की गई। इसके अंतर्गत 2  से 8 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा कार्य किए जा रहे हैं। 

क्लब अध्यक्ष लायन रेविका बेदी ने बताया कि  हर साल की तरह  इस साल भी लायंस क्लब  भिलाई पिनेकल द्वारा सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन गांधीजी के चित्र पर माल्यार्पण कर सेवा सप्ताह  आरंभ किया गया।

सचिव उर्मिला ताओरी ने बताया कि पिनेकल ने भिलाई स्टील प्लांट के 250 सफाई कर्मचारियों को राशन प्रदान किया साथ में सभी सफाई कर्मचारियों  को  धूप से बचने के लिया गमछा भी दिया गया। चार्टर अध्यक्ष लायन विभा भूटानी ने सभी सफाई कर्मचारियों को अपने उद्बोधन  में धन्यवाद किया और कहा कि आज उनकी मेहनत के कारण  ही भिलाई एक स्वच्छ  शहर की श्रेणी में गिना जाता है।

इस दौरान कर्मचारियों ने महात्मा गांधी का महत्व बताते हुए कविता प्रस्तुत की। आयोजन में पूर्व अध्यक्ष लायन रश्मि लखोटिया, लायन नीलीमा  दीक्षित, सह सचिव लायन अंजना विनायक, लायन  सिवाय वीरवानी,  अंजू चौधरी,पद्मा अग्रवाल,शालनी सोनी,नीलम पल और इंदु वालचंदानी आदि सदस्य उपलब्ध थे। इस दौरान संध्या 3.50 बजे से 5 बजे तक  लायन आटा बैंक से 265 जरूरत मंदो को खाद्य तेल बांटा गया।