येलो अलर्ट जारी | छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी

येलो अलर्ट जारी | छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी



🔴रात 1 बजे तक प्रभाव, 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती है तेज हवाएं


सीजी न्यूज़ ऑनलाइन, 20 अप्रैल 2026। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जारी चेतावनी के अनुसार अगले तीन घंटों के भीतर हल्की गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB), कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, सक्ती, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, बेमेतरा, रायपुर, बलौदा बाजार, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कांकेर, बालोद और दुर्ग जिलों में इसका असर देखने को मिल सकता है।
इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। साथ ही कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गरज-चमक भी हो सकती है।
समयावधि:
यह अलर्ट 20 अप्रैल 2026 रात 10:00 बजे से प्रभावी होकर 21 अप्रैल 2026 रात 1:00 बजे तक मान्य रहेगा।
प्रशासन की अपील:
लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने, पेड़ों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहने तथा अनावश्यक बाहर न निकलने की अपील की गई है।