दुर्ग, 19 अप्रैल 2026 । भारत सरकार के खेल एवं युवा मंत्रालय और छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के पोटिया कला परिसर में आयोजित सात दिवसीय ई.टी.आई. (ETI) कार्यक्रम के तीसरे दिन विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों का सफल आयोजन किया गया।
PFMS पर मिला व्यावहारिक प्रशिक्षण
कार्यक्रम के प्रथम और द्वितीय सत्र में श्री नुतेश्वर वर्मा ने प्रतिभागियों को पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम (PFMS) से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। साथ ही व्यावहारिक प्रशिक्षण भी कराया गया, जिसे प्रतिभागियों ने काफी उपयोगी बताया।
NSS गतिविधियों पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन
तृतीय और चतुर्थ सत्र में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के पूर्व कार्यक्रम समन्वयक डॉ. आर. पी. अग्रवाल ने एनएसएस की नियमित गतिविधियों और विशेष शिविरों के सफल संचालन के संबंध में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने आयोजन के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों पर भी विस्तार से चर्चा की और प्रतिभागियों के सवालों के जवाब दिए।
समन्वयक के नेतृत्व में कार्यक्रम संचालित
पूरा कार्यक्रम वर्तमान कार्यक्रम समन्वयक श्री जैनेन्द्र दीवान के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। तृतीय दिवस के सत्रों का संचालन इंद्रावती समूह द्वारा किया गया।
सक्रिय रही टीम की भागीदारी
इस अवसर पर डॉ. चांदनी मरकाम, श्री वजन साहू, श्री विनोद, श्री भारतेन्दु, श्री किशोर, श्रीमती नीलम चंद्रवंशी एवं रत्नम मैडम सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को प्रशासनिक एवं सामाजिक कार्यों की बेहतर समझ विकसित करने का अवसर मिल रहा है।

