जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार: दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, नगदी और मोबाइल जब्त

जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार: दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, नगदी और मोबाइल जब्त



दुर्ग, 17 अप्रैल 2026 । जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस ने एक और कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नगदी 4,300 रुपये और एक मोबाइल फोन जब्त किया है।
घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी
मामला थाना धमधा क्षेत्र का है, जहां ग्राम तुमाकला जरहा तुमा के बीच डबरी पार में जुआ खेलने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दो व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया।
इनके खिलाफ दर्ज हुआ मामला
पकड़े गए आरोपियों में—
अब्दुल जब्बार (56 वर्ष), निवासी ग्राम तुमाकला
त्रिलोक जैन, निवासी जालबांधा
दोनों के खिलाफ अपराध क्रमांक 108/2026 के तहत धारा 7(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिबंध अधिनियम 2022 में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
नगदी और मोबाइल जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4,300 रुपये नगद और करीब 8,000 रुपये कीमत का ओप्पो A1K मोबाइल फोन जब्त किया। कुल जब्ती राशि 12,300 रुपये आंकी गई है।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना धमधा प्रभारी रामनारायण ध्रुव, सहायक उप निरीक्षक नरेन्द्र सिंह राजपूत सहित पुलिस टीम की त्वरित भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। जुआ-सट्टा या अन्य गैरकानूनी कार्यों में संलिप्त पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।