🔴एकता कप में HTC की शानदार जीत
दुर्ग, 14 अप्रैल 2026। जिला हॉकी संघ दुर्ग द्वारा आयोजित एकता कप हॉकी प्रतियोगिता 2026 (अखिल भारतीय 7 ए-साइड रात्रिकालीन टूर्नामेंट) में खेल और सम्मान का शानदार संगम देखने को मिला। प्रतियोगिता के पांचवें मुकाबले में HTC टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए DHA कोरबा को 5-0 से करारी शिकस्त दी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी इंद्रजीत सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
कार्यक्रम के दौरान जिला हॉकी संघ दुर्ग ने इंद्रजीत सिंह को संघ का संरक्षक नियुक्त कर उनका सम्मान किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए सदैव सहयोग करते रहेंगे।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में सबा अंजुम (पूर्व भारतीय महिला हॉकी टीम कप्तान, अर्जुन अवार्ड एवं पद्मश्री सम्मानित) तथा धीरज बाकलीवाल (पूर्व महापौर एवं कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष) उपस्थित रहे।
इसके अलावा वार्ड 40 के पार्षद प्रतिनिधि विनोद चंद्राकर, कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव अयूब खान, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी जसपाल सिंह, सुधीर वाघ, योगेश बघेल सहित जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष अयूब इरफान, सचिव जहांगीर खान, उपाध्यक्ष सूर्यमणि मिश्रा, सुनील नवघरे, वाहिद खान, अब्दुल हनीफ खान, एम.डी. अजाज़ कुरैशी, कोषाध्यक्ष नियाजुद्दीन शेख एवं बड़ी संख्या में हॉकी प्रेमी मौजूद रहे।
पूरे आयोजन में खेल भावना, उत्साह और प्रतिस्पर्धा का बेहतरीन माहौल देखने को मिला।

