दुर्ग, 13 अप्रैल 2026। पुलिस अधीक्षक कार्यालय दुर्ग द्वारा प्रशासनिक आधार पर बड़ा फेरबदल करते हुए 14 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का तबादला किया गया है। जारी आदेश के अनुसार सभी को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश के मुताबिक उप निरीक्षक से लेकर आरक्षक स्तर तक के कर्मचारियों को विभिन्न थानों एवं इकाइयों में स्थानांतरित किया गया है।

तबादले इस प्रकार हैं:
▪️उप निरीक्षक दरबारी राम तारम को थाना छावनी से रक्षित केंद्र दुर्ग
▪️उप निरीक्षक रोशन बघेल को थाना पदमनाभपुर से थाना छावनी
▪️उप निरीक्षक वंश देवता को थाना छावनी से पदमनाभपुर
▪️सर्जेंट संतोष साहू को रक्षित केंद्र से थाना छावनी
▪️सर्जेंट लक्ष्मीनारायण जोशी को चौकी जेवरा सिरसा से महिला थाना
▪️सर्जेंट गिरजाशंकर को महिला थाना दुर्ग से चौकी जेवरा सिरसा
इसके अलावा कई आरक्षकों का भी विभिन्न थानों में तबादला किया गया है, जिनमें छावनी, नंदिनी नगर, जामगांव आर, रानीतराई, धमधा, उतई और अमलेश्वर थाना शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारी तत्काल कार्यमुक्त होकर अपने नए पदस्थापना स्थल पर उपस्थिति सुनिश्चित करें।
इस प्रशासनिक फेरबदल को पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

