धमधा पुलिस की कार्रवाई: घर के आंगन में गांजा उगाने वाली महिला गिरफ्तार

धमधा पुलिस की कार्रवाई: घर के आंगन में गांजा उगाने वाली महिला गिरफ्तार


दुर्ग, 12 अप्रैल 2026। थाना धमधा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को गांजा का पौधा उगाते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 970 ग्राम वजन का गांजा पौधा जप्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 45 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 11 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सिरनाभाठा निवासी महिला अपने घर के आंगन में अवैध रूप से गांजा का पौधा उगा रही है। सूचना पर उप निरीक्षक श्रीराम पेन्ड्रो के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पंचों की उपस्थिति में मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान आरोपी महिला पुष्पा गोड (40 वर्ष) निवासी डबरापारा, सिरनाभाठा को मौके पर पाया गया। विधिवत तलाशी और पंचनामा की प्रक्रिया के बाद घर के आंगन से एक नग हरा गांजा पौधा बरामद किया गया। पूछताछ में महिला ने लगभग 6 माह से पौधा उगाने की बात स्वीकार की।
पुलिस ने मौके पर ही मादक पदार्थ को जप्त कर सीलबंद किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।