BSP में 14 अप्रैल को रहेगी छुट्टी, उत्पादन इकाइयाँ रहेंगी चालू

BSP में 14 अप्रैल को रहेगी छुट्टी, उत्पादन इकाइयाँ रहेंगी चालू


भिलाई नगर 11 अप्रैल 2026। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल 2026 को बंद अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में नियमन विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है।

Oplus_16908288


जारी परिपत्र के अनुसार, भारत सरकार द्वारा 14 अप्रैल को डॉ. बी.आर. अंबेडकर के जन्म दिवस पर अवकाश घोषित किए जाने के बाद बीएसपी के संयंत्र, खदानों एवं नगर क्षेत्र में स्थित सभी प्रशासनिक कार्यालय बंद रहेंगे। हालांकि, उत्पादन इकाइयों एवं आवश्यक सेवाओं का संचालन पूर्ववत जारी रहेगा।
प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी कर्मचारी को उक्त अवकाश के दिन कार्य हेतु बुलाया जाता है, तो उसे नियमानुसार एक दिन का प्रतिपूरक अवकाश (कम्पनसेटरी ऑफ) दिया जाएगा, जिसे वह दो माह के भीतर ले सकता है। वहीं जिन कर्मचारियों की साप्ताहिक छुट्टी 14 अप्रैल को पड़ती है और उन्हें कार्य पर नहीं बुलाया जाता, उन्हें प्रतिपूरक अवकाश का लाभ नहीं मिलेगा। यह आदेश सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति से जारी किया गया है।