ACCU व जामुल पुलिस हाउसिंग बोर्ड के घर पर छापा : हेरोईन तस्करी का भंडाफोड़

ACCU व जामुल पुलिस हाउसिंग बोर्ड के घर पर छापा : हेरोईन तस्करी का भंडाफोड़


🔴एक युवती सहित 4 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 18.70 लाख का हेरोईन (चिट्टा) जप्त

भिलाई नगर 10 अप्रैल 2026। दुर्ग पुलिस के द्वारा नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। जामुल एवं क्राइम ब्रांच पुलिस ने किराए के मकान में छापा मारा । जहाँ हेरोईन तस्करी में 04 अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें से एक युवती भी शामिल है। गिरोह के पास से 91.9 ग्राम हेरोईन (चिट्टा) कुल कीमती 18,69,000 रुपये जप्त की गई है। पंजाब से मादक पदार्थ लाकर भिलाई में बिक्री की जा रही थी। हाउसिंग बोर्ड भिलाई में किराये का मकान लेकर अवैध कारोबार संचालित कर रहे थे। NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज, सभी आरोपी न्यायिक रिमाण्ड पर भेजे गए है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणि शंकर चंद्र ने बताया कि आज मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हाउसिंग बोर्ड भिलाई क्षेत्र में किराये के मकान में अवैध रूप से मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) रखकर बिक्री की जा रही है। सूचना पर थाना जामुल पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई।

रेड कार्यवाही के दौरान मौके से चार आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से कुल 91.9 ग्राम हेरोईन (चिट्टा) एवं नगदी रकम जप्त की गई। पूछताछ में आरोपियों द्वारा उक्त मादक पदार्थ को अमृतसर (पंजाब) से लाकर भिलाई में बिक्री करना बताया गया।

आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 236/2026 धारा 20(ख), 27(क) NDPS एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

▪️ घटना स्थल :
ईडब्ल्यूएस-312, हाउसिंग बोर्ड, भिलाई

▪️ आरोपी का नाम :

  1. राजविन्दर कौर, उम्र 19 वर्ष, निवासी भौदपुर थाना तरसिक्का, जिला अमृतसर (पंजाब)
  2. राजवीर सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी मजिठा रोड लक्ष्मी विहार गली नं. 05 थाना मजिठा रोड, जिला अमृतसर (पंजाब)
  3. कुलदीप सिंह, उम्र 39 वर्ष, निवासी तरसिक्का, जिला अमृतसर (पंजाब)
  4. लवप्रीत सिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी भौदपुर थाना तरसिक्का, जिला अमृतसर (पंजाब)

▪️ जप्त सामग्री :

  1. हेरोईन (चिट्टा) 91.9 ग्राम (कीमती लगभग 18,69,000 रुपये)
  2. नगदी रकम 31,000 रुपये

▪️ सराहनीय भूमिका :


उक्त कार्यवाही में थाना जामुल पुलिस एवं एसीसीयू टीम के अधिकारियों/कर्मचारियों की सक्रिय एवं समन्वित भूमिका रही, जिनके द्वारा त्वरित सूचना पर प्रभावी कार्रवाई की गई।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :


दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मादक पदार्थों के अवैध व्यापार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करें। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।