दुर्ग में भीषण सड़क हादसा: पिकअप की टक्कर से दो दुपहिया सवारों की मौत

दुर्ग में भीषण सड़क हादसा: पिकअप की टक्कर से दो दुपहिया सवारों की मौत


🔴पिकअप वाहन भी पलटी चालक फरार

दुर्ग, 09 अप्रैल 2026। पुलगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कोनारी के पास गुरुवार सुबह करीब 9 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 2 दुपहिया सवारों की मौत हो गई। तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही पिकअप बोलेरो ने एक्सेल वाहन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ।

पुलगांव पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालोद सब्जी मार्केट से माल लोड कर दुर्ग की ओर आ रही पिकअप बोलेरो (CG 04 QE 1977) के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए विपरीत दिशा से आ रहे एक्सेल (CG 24 Y 1748) को टक्कर मार दी। एक्सेल में सवार प्यारेलाल साहू, निवासी ग्राम चंदखुरी और बालोद निवासी गेंदलाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
टक्कर के बाद पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर आगे जाकर पलट गई। हादसे के तुरंत बाद दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की इलाज के दौरान मौत हो गई।
घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।