सोशल मीडिया वीडियो पर कार्रवाई : उप निरीक्षक व आरक्षक निलंबित व लाइन अटैच

सोशल मीडिया वीडियो पर कार्रवाई : उप निरीक्षक व आरक्षक निलंबित व लाइन अटैच


सीजी न्यूज ऑनलाइन, 09 अप्रैल 2026। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक डोंगरगढ़ थाना में पदस्थ उप निरीक्षक और एक आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया है। यह कार्रवाई कर्तव्य के दौरान लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोपों के चलते की गई है।
जारी आदेश के अनुसार, उप निरीक्षक रोहित खुंटे एवं आरक्षक क्रमांक 1560 लक्ष्मीकांत कंवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में दोनों पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान निर्धारित गणवेश में नहीं थे और आचरण नियमों का पालन नहीं कर रहे थे, जिससे पुलिस की छवि धूमिल होती नजर आई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से दोनों को निलंबित करते हुए लाइन अटैच कर रक्षित केंद्र, राजनांदगांव में संबद्ध कर दिया है। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे और निर्धारित समय पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

Oplus_16908288


इसके अलावा संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर 7 दिनों के भीतर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।