शारदा तालाब में डूबे युवक का शव बरामद, SDRF की कड़ी मशक्कत से मिली सफलता

शारदा तालाब में डूबे युवक का शव बरामद, SDRF की कड़ी मशक्कत से मिली सफलता


भिलाईनगर, 9 अप्रैल 2026। छावनी थाना क्षेत्र अंतर्गत कैम्प-2 स्थित शारदा तालाब में डूबे युवक का शव आखिरकार गुरुवार को एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद बरामद कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।

मिली जानकारी के अनुसार, कंट्रोल रूम दुर्ग से सूचना प्राप्त हुई थी कि शारदा तालाब में एक युवक डूब गया है। जिला सेनानी एवं नगरसेना-अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर एसडीआरएफ की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
डीप डाइविंग टीम के जवान चंद्रप्रताप जंघेल, ओंकार, भानुप्रताप और राजकुमार यादव ने गहरे पानी में उतरकर लगातार सर्चिंग की। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने युवक के शव को पानी से बाहर निकाला और उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
मृतक की पहचान संतोष यादव के रूप में हुई है, जो शारदा पारा, कैम्प-2 भिलाई का निवासी था। उसके पिता का नाम बिसौहा यादव बताया गया है।
फिलहाल पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।