दुर्ग धमधा रोड पर पुलिस बस को ठोकर मारी मेटाडोर ने, दो आरक्षक सहित चार घायल

दुर्ग धमधा रोड पर पुलिस बस को ठोकर मारी मेटाडोर ने, दो आरक्षक सहित चार घायल


दुर्ग धमधा रोड पर पुलिस बस को ठोकर मारी मेटाडोर ने, दो आरक्षक सहित चार घायल

दुर्ग 5 अक्टूबर । जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आज सुबह धमधा थाने से पुलिस लाइन आ रही पुलिस बस को समोदा नाला के पास ईट से लदी मेटाडोर ने ठोकर मार दी जिसके कारण पुलिस बस में सवार दो आरक्षक सहित चार लोगों को चोटे आई हैं।

जेवरा सिरसा पुलिस ने बताया कि आज सुबह पुलिस लाइन दुर्ग से पुलिस बस क्रमांक सीजी 03, 3446 पुलिस बल को लेकर धमधा थाना में बल को छोड़ने के बाद वापस पुलिस लाइन लौट रही थी। धमधा दुर्ग मार्ग पर समोदा नाला के पास सुबह करीब 9:00 बजे मेटाडोर क्रमांक सीजी 04 जे 7138 के चालक द्वारा पुलिस बस को ठोकर मार दी गई। जिसके कारण बस में सवार आरक्षक प्रमोद निर्मलकर, किशोर भगत एवं बस चालक संजू कश्यप तथा मेटाडोर के चालक कमलेश धनगर इस दुर्घटना में घायल हो गए। इस घटना में जेवरा सिरसा पुलिस के द्वारा आरोपी मेटाडोर चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।