दुर्ग : लापरवाही पर नंदिनी थाना प्रभारी निलंबित, SSP ने की कड़ी कार्रवाई

दुर्ग : लापरवाही पर नंदिनी थाना प्रभारी निलंबित, SSP ने की कड़ी कार्रवाई


🔴हटाए गए छावनी थाना प्रभारी मनीष शर्मा, 4 SI का तबादला

दुर्ग, 05 अप्रैल 2026। जिले में कानून व्यवस्था को लेकर सख्ती दिखाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय कुमार अग्रवाल ने बड़ी कार्रवाई की है। नंदिनी नगर थाना प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप साव को कर्तव्य में लापरवाही और उदासीनता बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जबकि छावनी थाना प्रभारी मनीष शर्मा को हटाकर यातायात विभाग भेजा गया है। जबकि चार उप निरीक्षकों के प्रभाव में फेर बदल किया गया है। जबकि एक सहायक उप निरीक्षक को यातायात विभाग से हटकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

आबकारी, NDPS और जुआ-सट्टा मामलों में कमजोर कार्रवाई

जारी आदेश के अनुसार, जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। वर्ष 2026 में आबकारी एक्ट के तहत 4, NDPS एक्ट के तहत 1, सट्टा एक्ट के तहत 4 और जुआ एक्ट के तहत 1 मामला दर्ज हुआ, जिसे अपर्याप्त माना गया।

कर्तव्य में लापरवाही

पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने इसे थाना प्रभारी की जिम्मेदारी में कमी और कार्य के प्रति उदासीनता मानते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।

तत्काल प्रभाव से निलंबन

आदेश के तहत निरीक्षक भानु प्रताप साव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र दुर्ग अटैच किया गया है।

निलंबन अवधि में मिलेगा भत्ता

निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।

7 दिन में रिपोर्ट पेश करने के निर्देश

संबंधित अधिकारियों को मामले की प्राथमिक जांच कर 7 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

6 अधिकारियों का तबादला

जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय कुमार अग्रवाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार 6 अधिकारियों के तबादले कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल कार्यमुक्त होकर नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

इन अधिकारियों का हुआ तबादला


▪️ निरीक्षक मनीष शर्मा – थाना प्रभारी धमधा से यातायात विभाग

▪️ उप निरीक्षक अमित अडवानी – थाना प्रभारी पुलगांव से थाना प्रभारी धमधा

▪️ उप निरीक्षक गुरविंदर सिंह संधु – रक्षित केंद्र दुर्ग से थाना प्रभारी पुलगांव

▪️ उप निरीक्षक महेश्वर लाल देवांगन – रक्षित केंद्र दुर्ग से यातायात विभाग

▪️ उप निरीक्षक परवेजी यादव – रक्षित केंद्र दुर्ग से पुरानी भिलाई

▪️ सहायक उप निरीक्षक (सजनी) दयालू राम – यातायात दुर्ग से रक्षित केंद्र दुर्ग

प्रशासनिक कारणों से हुआ बदलाव

यह तबादला प्रशासनिक आवश्यकता और बेहतर कार्य संचालन को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

एसएसपी का सख्त संदेश

इस फेरबदल को जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।