दुर्ग : सोशल मीडिया पर जनप्रतिनिधि के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी

दुर्ग : सोशल मीडिया पर जनप्रतिनिधि के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी


🔴पाटन पुलिस के त्वरित कार्यवाही युवक गिरफ्तार

दुर्ग, 03 अप्रैल 2026 । सोशल मीडिया पर जनप्रतिनिधि के विरुद्ध आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी करना एक युवक को भारी पड़ गया। पाटन थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणि शंकर चंद्र ने बताया कि आज प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जनप्रतिनिधि के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए एक वीडियो प्रसारित किया गया है। शिकायत के आधार पर थाना पाटन में अपराध क्रमांक 129/2026 के तहत धारा 353(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) में मामला दर्ज किया गया।

आरोपी की पहचान

जांच के दौरान आरोपी की पहचान गौरव वर्मा (27 वर्ष) निवासी ग्राम पूंढा, थाना पाटन के रूप में हुई।

त्वरित कार्रवाई में गिरफ्तारी

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

मोबाइल फोन जप्त

मामले में आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है, जिसका उपयोग आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने में किया गया था।

पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारीपूर्वक करें और किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या भ्रामक सामग्री साझा करने से बचें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी