दुर्ग में सट्टा पर पुलिस का शिकंजा: आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

दुर्ग में सट्टा पर पुलिस का शिकंजा: आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार


🔴74 हजार से अधिक की रकम जब्त

दुर्ग, 02 अप्रैल 2026। जिले में अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नंदिनी नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से नगदी सहित सट्टा सामग्री जब्त की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 2 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम नंदिनी खुंदिनी में एक व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने सतनाम चौक चबूतरा के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

आरोपी की पहचान

पकड़े गए आरोपी का नाम धर्मेन्द्र आडिल (40 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 11, ग्राम नंदिनी खुंदिनी बताया गया है।

यह सामग्री हुई जब्त

▪️₹69,450 नगद

▪️01 ओप्पो मोबाइल (कीमत लगभग ₹5,000)

▪️05 सट्टा पट्टी

➡️ कुल जब्ती: ₹74,450

कानूनी कार्रवाई

मामले में थाना नंदिनी नगर में अपराध क्रमांक 102/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4(क) में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

अवैध कमाई का जरिया बना सट्टा

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अवैध आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से सट्टा चला रहा था।

पुलिस टीम की तत्परता

इस कार्रवाई में नंदिनी नगर थाना पुलिस की त्वरित एवं सक्रिय भूमिका सराहनीय रही।

पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध जुआ और सट्टा जैसी गतिविधियों से दूर रहें और ऐसी किसी भी सूचना को तुरंत पुलिस तक पहुंचाएं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी