🔴CCTV से हुई पहचान, प्रयुक्त वाहन एवं नकद राशि जप्त
दुर्ग, 29 मार्च 2026। दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में बकरा चोरी के मामले का पुलिस ने तेजी से खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने दुपहिया वाहन से रेकी कर वारदात को अंजाम दिया था, जिनकी पहचान CCTV फुटेज के आधार पर की गई।
क्या है पूरा मामला?
ग्राम जोरातराई निवासी बन्नी अली (26 वर्ष) ने 25 मार्च को थाना उतई में शिकायत दर्ज कराई थी कि 24 मार्च की रात उनके घर से 2 बकरे चोरी हो गए। सुबह निरीक्षण के दौरान बकरे गायब मिले, जिसके बाद घर के पास लगे CCTV फुटेज खंगाले गए।
फुटेज में दो अज्ञात व्यक्ति दुपहिया वाहन में बकरों को ले जाते हुए दिखाई दिए।
पुलिस की कार्रवाई
मामले में अपराध क्रमांक 160/2026 के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। CCTV के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रूआबांधा क्षेत्र से उन्हें हिरासत में लिया गया।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार कर लिया।
चोरी के बाद क्या किया?
आरोपियों ने चोरी किए गए बकरों को काटकर बेच दिया और उससे मिली रकम खर्च कर दी।
गिरफ्तार आरोपी
▪️मोहम्मद शफी (50 वर्ष) – निवासी रूआबांधा, भिलाई
▪️ओमप्रकाश वर्मा (35 वर्ष) – निवासी रूआबांधा, भिलाई
जप्त सामग्री
▪️स्कूटी वाहन
▪️धारदार हथियार
▪️घटना के समय पहने कपड़े और चप्पल
▪️नगद राशि
घटना स्थल
बजरंग चौक, ग्राम जोरातराई, थाना उतई, जिला दुर्ग
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना उतई के निरीक्षक महेश ध्रुव सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों ने अहम भूमिका निभाई।
पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अपने आसपास CCTV कैमरे लगाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस की तत्परता से एक बार फिर साबित हुआ कि तकनीक और तेजी से कार्रवाई से अपराधियों को जल्द पकड़ा जा सकता है।

