तुला राशि अत्यधिक धन उधार ना लें, वृश्चिक राशि आज मान सम्मान में वृद्धि होगी

तुला राशि अत्यधिक धन उधार ना लें, वृश्चिक राशि आज मान सम्मान में वृद्धि होगी


              🙏🏻🙏हर हर महादेव 🙏🙏🏻

        🌞~वैदिक हिन्दू पंचांग~🌞
        🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

⛅दिनांक – 28 मार्च 2026
⛅दिन – शनिवार
⛅विक्रम संवत् – 2083
                 (गुजरात अनुसार 2082)
⛅अयन – उत्तरायण
⛅ऋतु – वसंत
⛅मास – चैत्र
⛅पक्ष – शुक्ल
⛅तिथि – दशमी सुबह 08:45 तक                  तत्पश्चात् एकादशी*
⛅नक्षत्र – पुष्य दोपहर 02:50 तक                   तत्पश्चात् अश्लेशा*
⛅योग – सुकर्मा रात्रि 08:06 तक                      तत्पश्चात् धृति*
⛅राहुकाल – सुबह 09:28 से सुबह 11:00 तक
⛅सूर्योदय – 06:23
⛅सूर्यास्त – 06:41
⛅दिशा शूल – पूर्व दिशा में
⛅ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 04:50 से प्रातः 05:37 तक
⛅अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:08 से दोपहर 12:57 तक
⛅निशिता मुहूर्त – मध्यरात्रि 12:08 से मध्यरात्रि 12:55 तक

            🌞~वैदिक हिन्दू पंचांग~🌞

💥 व्रत पर्व विवरण – रवि योग, भद्रा ।

💥 *विशेष – एकादशी शिम्बी (सेम) खाने से पुत्र का नाश होता है।
(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)

             🌞~वैदिक हिन्दू पंचांग~🌞

   🌷चैत्र शुक्ल पक्ष में आने वाले व्रत पर्व🌷
⏩ *एकादशी व्रत चैत्र शुक्ल पक्ष।
           दिनांक 29 /03/2026 रविवार को रखें।
⏩ *प्रदोष व्रत चैत्र शुक्ल पक्ष।
           दिनांक 30 /03/2026 सोमवार।
⏩ *चांद की पूनम चैत्र शुक्ल पक्ष।
            दिनांक 01/04/2026 बुधवार।
⏩ *सत्यनारायण पूर्णिमा चैत्र शुक्ल पक्ष।
            दिनांक 02/04/2026 गुरुवार।

🙏🙏 वर्ष 2026 में दो जेष्ठ के महिने आ रहे हैं जो अधिक मास का महीना कहलाएगा।                           🌞~वैदिक हिन्दू पंचांग*~🌞

          🌷*एकादशी व्रत के लाभ*🌷

👍🔸 एकादशी व्रत के पुण्य के समान और कोई पुण्य नहीं है ।*
👍🔸 जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*
👍🔸 जो पुण्य गौ-दान, सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।
👍🔸 एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं । इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है ।*
👍🔸 धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है ।*
👍🔸 कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है ।*
👍🔸 परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है । पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ । भगवान शिवजी ने नारद से कहा है : एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है । एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है ।*

    🌞~वैदिक हिन्दू पंचांग~🌞

   🌷*एकादशी में क्या करें, क्या न करें?*🌷

🌋🔸1. एकादशी को लकड़ी का दातुन तथा पेस्ट का उपयोग न करें । नींबू, जामुन या आम के पत्ते लेकर चबा लें और उँगली से कंठ शुद्ध कर लें । वृक्ष से पत्ता तोड़ना भी वर्जित है, अत: स्वयं गिरे हुए पत्ते का सेवन करें ।*
🌋🔸2. स्नानादि कर के गीता पाठ करें, श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें ।*
🌋🔸हर एकादशी को श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है ।*
🌷राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे ।
सहस्रनाम तत्तुल्यं रामनाम वरानने ।।
👉एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से श्री विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l
🌋🔸3. `ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ इस द्वादश अक्षर मंत्र अथवा गुरुमंत्र का जप करना चाहिए ।*
🌋🔸4. चोर, पाखण्डी और दुराचारी मनुष्य से बात नहीं करना चाहिए, यथा संभव मौन रहें ।*
🌋🔸5. एकादशी के दिन भूल कर भी चावल नहीं खाना चाहिए न ही किसी को खिलाना चाहिए । इस दिन फलाहार अथवा घर में निकाला हुआ फल का रस अथवा दूध या जल पर रहना लाभदायक है ।*
🌋🔸6. व्रत के (दशमी, एकादशी और द्वादशी) – इन तीन दिनों में काँसे के बर्तन, मांस, प्याज, लहसुन, मसूर, उड़द, चने, कोदो (एक प्रकार का धान), शाक, शहद, तेल और अत्यम्बुपान (अधिक जल का सेवन) – इनका सेवन न करें ।*
🌋🔸7. फलाहारी को गोभी, गाजर, शलजम, पालक, कुलफा का साग इत्यादि सेवन नहीं करना चाहिए । आम, अंगूर, केला, बादाम, पिस्ता इत्यादि अमृत फलों का सेवन करना चाहिए ।*
🌋🔸8. जुआ, निद्रा, पान, परायी निन्दा, चुगली, चोरी, हिंसा, मैथुन, क्रोध तथा झूठ, कपटादि अन्य कुकर्मों से नितान्त दूर रहना चाहिए ।*
🌋🔸9. भूलवश किसी निन्दक से बात हो जाय तो इस दोष को दूर करने के लिए भगवान सूर्य के दर्शन तथा धूप-दीप से श्रीहरि की पूजा कर क्षमा माँग लेनी चाहिए ।*
🌋🔸10. एकादशी के दिन घर में झाडू नहीं लगायें । इससे चींटी आदि सूक्ष्म जीवों की मृत्यु का भय रहता है ।*
🌋🔸11. इस दिन बाल नहीं कटायें ।*
🌋🔸12. इस दिन यथाशक्ति अन्नदान करें किन्तु स्वयं किसीका दिया हुआ अन्न कदापि ग्रहण न करें ।*
🌋🔸13. एकादशी की रात में भगवान विष्णु के आगे जागरण करना चाहिए (जागरण रात्र 1 बजे तक) ।*
🌋🔸14. जो श्रीहरि के समीप जागरण करते समय रात में दीपक जलाता है, उसका पुण्य सौ कल्पों में भी नष्ट नहीं होता है ।*

          🌞~*वैदिक हिन्दू पंचांग*~🌞

      🌷*एकादशी के दिन करने योग्य*🌷

🌹🙏🏻 एकादशी को दिया जलाके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें  👉🏻  विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l

           🌞~*वैदिक हिन्दू पंचांग*~🌞

     🌷*एकादशी के दिन ये सावधानी रहे*🌷

🌹🙏🏻 महीने में १५-१५ दिन में  एकादशी आती है एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है लेकिन वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी न रख सके तभी भी उनको चावल का तो त्याग करना चाहिए एकादशी के दिन जो  चावल खाता है… तो धार्मिक ग्रन्थ से एक- एक चावल एक- एक कीड़ा खाने का पाप लगता है।                🌞~वैदिक पंचांग~*🌞
            🙏🏵️🌷💐🌹💐🌷🏵️🙏  

🌹👉 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष ।
🌹👉दिनांक 28 को जन्मे व्यक्ति राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। 2 और 8 आपस में मिलकर 10 होते हैं। इस तरह आपका मूलांक 1 होगा।
🌹👉आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है।
🌹👉आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है।
🌹👉इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है।
शुभ दिनांक : 1, 10, 20, 28
शुभ अंक : 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82
शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,
🌹👉जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :⤵️
➡️नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा।
🌹👉अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे।
🌹👉बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा।
                         
                🌞~वैदिक पंचांग~🌞
            🙏🏵️🌷💐🌹💐🌷🏵️🙏  

             🌹आज का राशिफल🌹
🌹👉मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
*आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे, जो आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों को कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपका बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा। जीवनसाथी भी आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। आप दोनों को अपने खर्चों पर भी लगाम लगाने की आवश्यकता है, क्योंकि आपके बेवजह के खर्च आपकी आर्थिक स्थिति को कमजोर बनाएंगे।

🌹वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
*आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपके अंदर प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी। कुछ विशेष व्यक्तियों से आपको मिलने का मौका मिलेगा। आपको अपने कामों में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा करने से बचना होगा। किसी नए मकान, वाहन की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको कामों में गलतियों को अनदेखा करने से बचना होगा।

🌹मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
*आज का दिन आपके लिए किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको पारिवारिक समस्याओं को दूर करने के लिए वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करनी होगी, नहीं तो आपके आपसी रिश्तों में खटपट बनी रहेगी। संतान के कामों मे आपको कुछ बदलाव नजर आएगा, जो आपकी टेंशन को बढ़ाएगा। कार्यक्षेत्र में कामों पर थोड़ा ध्यान देना होगा।

🌹कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
*आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो उसके भी आपको मिलने की संभावना है। पार्टनरशिप में कोई काम करना आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। किसी बड़े निवेश को करने की यदि आप प्लानिंग कर रहे थे, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको किसी की बातों में आकर लड़ाई झगड़े में नहीं पड़ना है।

🌹सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
*आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। यदि आपको स्वास्थ्य को लेकर कोई समस्या थी, तो वह भी दूर होगी। माता-पिता की सेवा के लिए भी आप कुछ समय निकालेंगे। आप अपने जीवनसाथी से कोई बात गुप्त न रखें, नहीं तो दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है।

🌹कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
*आज का दिन आपके लिए झगड़े व झंझटों से दूर रहने के लिए रहेगा। किसी सरकारी काम में आप सोच समझ कर ही आगे बढ़े। आपका कोई डील फाइनल होते-होते अटक सकती हैं, जो आपकी समस्याओं को बढ़ाएगी। आपको अपने बिजनेस के कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। यदि आपने उन्हें किसी दूसरे के भरोसे काम छोड़ा, तो समस्या आ सकती है। आपको अपने खर्चों का भी लेखा-जोखा रखना होगा।

🌹तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
*आज का दिन सोच समझ कर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। युवाओं को कुछ बेहतर अवसर हाथ लगेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर यदि कोई चिंता थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी से अत्यधिक मात्रा में धन उधार ना लें, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं उनकी अपने साथी से खटपट हो सकती है।

🌹वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
*आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको धन को लेकर यदि कोई समस्या थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी, क्योंकि आपको किसी पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। अपने भविष्य को लेकर प्रॉपर्टी में कोई इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न होंगे, जिन्हें आपको पहचानना होगा। आप अपने मित्रों से कोई भी ऐसी बात ना बोले, जिसका की उनको बुरा लगे। जीवन साथी के करियर में कोई अच्छा उछाल देखने को मिलेगा।

🌹धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
*आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। आपको किसी सरकारी काम में इन्वेस्टमेंट करना अच्छा रहेगा। बिजनेस में आपको कोई बड़ा टेंडर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी बड़ी जिम्मेदारी के मिलने से थोड़ा परेशान रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य की नौकरी को लेकर यदि समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आप अपने सहयोगियों की बातों में ना आए, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। माता जी को आप ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।

🌹मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
*आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी वाद-विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। आपके पड़ोस में किसी सदस्य से आपकी कहा सुनी हो सकती है। वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। आप यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपने सामानों की सुरक्षा अवश्य करें, क्योंकि ढील देने के कारण उनके खोने की संभावना बन रही है। पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है।

🌹कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
*आज का दिन आपके लिए भाग दौड़ भरा रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर टेंशन रहेगी। बिजनेस की कोई डील के फाइनल होने में भी समस्या आएगी। बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ाव के साथ-साथ धन भी अधिक खर्च होगा। किसी वाद विवाद के कारण मानसिक तनाव आपके ऊपर हावी रहेगा। आपको अपने पारिवारिक मामलों में भी थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपने किसी दूर रह रहे परिजन से कोई मदद मांगेंगे, तो वह आपकी मदद अवश्य करेंगे।

🌹मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों के प्रयास बेहतर रहेंगे, उनके कुछ नए मित्र बनेंगे। आप अपने बिजनेस की कुछ योजनाओं में बदलाव कर सकते हैं, जो आपको अच्छा लाभ अवश्य देंगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को उनके कामों की सराहना होगी और उन्हें किसी बड़े पद के मिलने की भी संभावना है। आपको पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में कोई बात बहुत ही सोच समझ कर बोलनी होगी।                                            🌞~वैदिक पंचांग~*🌞
            🙏🏵️🌷💐🌹💐🌷🏵️🙏