दुर्ग में दर्दनाक हादसा : परीक्षा देकर लौट रहे परिवार को ट्रक ने मारी टक्कर

दुर्ग में दर्दनाक हादसा : परीक्षा देकर लौट रहे परिवार को ट्रक ने मारी टक्कर


🔴 महिला की मौके पर मौत

भिलाईनगर, 22 मार्च 2026। शनिवार शाम जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति और 8 वर्षीय बेटा घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब परिवार Raipur से रेलवे की परीक्षा देकर बाइक से लौट रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खुर्सीपार भिलाई निवासी एन. भारती (30) अपने पति और बच्चे के साथ परीक्षा देने रायपुर गई थीं। परीक्षा के बाद देर शाम तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिर पड़े। इस दौरान ट्रक का पिछला पहिया महिला को कुचलते हुए निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पति और बच्चा घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

CCTV में कैद हुआ हादसा

घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें ट्रक तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक को टक्कर मारते हुए दिखाई दे रहा है। अचानक हुई इस टक्कर से बाइक सवार संभल नहीं पाए।

पुलिस ने संभाली स्थिति, जाम हुआ खत्म

हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई थी, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियंत्रित किया। शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार

नगर पुलिस अधीक्षक Satyaprakash Tiwari ने बताया कि CCTV फुटेज के आधार पर ट्रक चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल है।