बुधवार से लापता बीएसपी अधिकारी का शव रसमड़ा एनीकट के पास 5 किमी दूरी पर मिला, कोरोना संक्रमण ने मानसिक संतुलन बिगाडा़

बुधवार से लापता बीएसपी अधिकारी का शव रसमड़ा एनीकट के पास 5 किमी दूरी पर मिला, कोरोना संक्रमण ने मानसिक संतुलन बिगाडा़


बुधवार से लापता बीएसपी अधिकारी का शव रसमड़ा एनीकट के पास 5 किमी दूरी पर मिला, कोरोना संक्रमण ने मानसिक संतुलन बिगाडा़

दुर्ग, 8 अक्टूबर। भिलाई इस्पात संयंत्र में वाटर मैनेजमेंट विभाग के सीनियर मैनेजर चंदनदास का शव आज सुबह रसमड़ा एनीकट के पास मिला है। 6 अक्टूबर की शाम को चंदन दास  महामारा एनीकट में कूद गया था। आज सुबह 5 किलोमीटर दूर छातागढ़ के पास एसडीआरएफ की टीम ने शव को बाहर निकाला। उनके परिजनों का कहना है कि वो कोरोना संक्रमित होने के बाद की समस्याओं से काफी परेशान थे। उनकी मानसिक परेशान लगातार बढ़ रही थी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक नेवई थाना अंतर्गत रिसाली निवासी बीएसपी के सीनियर मैनेजर चंदनदास बुधवार शाम बिना किसी को कुछ बताए घर से कहीं चले गये थे। काफी देर बाद जब वह नहीं आये तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इस बीच कोतवाली पुलिस को उनकी स्कूटी (सीजी 07 बीएम 6331) शिवनाथ किनारे महमरा एनीकट के पास मिली थी। पुलिस ने जब स्कूटी और आसपास के क्षेत्र की तलाशी ली तो नदी के किनारे स्कूटी से कुछ ही दूर पर चप्पलें पड़ीं थीं। गाड़ी के रजिस्ट्रेशन से पुलिस को पता लगा कि स्कूटी किसी चंदन दास के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस ने उनके भाई दीपक दास से फोन पर संपर्क किया और उनसे चंदन दास के बारे में पूछताछ की थी। कोतवाली पुलिस ने जब आसपास लोगों से जानकारी इकट्ठा की तो पता चला कि एक व्यक्ति वहां स्कूटी से आया था। वहीं एक ने बताया कि उसने एक व्यक्ति को नदी में छलांग लगाते हुए देखा है। पुलिस ने खुदकुशी की आशंका पर कल ही गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम को बुला लिया था।

एसडीआरएफ एवं नगर सेनानी एसडी विश्वकर्मा ने बताया कि गुरुवार को एसडीआरएफ की टीम ने मछुआरे की मदद से काफी खोजबीन के बाद भी जब महमरा एनीकट के आसपास शव नहीं मिला तो अंधेरा होने पर खोजबीन बंद कर दी गई। शुक्रवार तड़के फिर से एसडीआरफ की टीम पानी में उतरी। उन्होंने बताया नदी के बहाव को देखते हुए वह लोग खोजबीन करते करते रसमड़ा एनीकट के पास पहुंचे। घटनास्थल से 5 किलोमीटर की दूरी  पर उन्हें चंदन दास का शव मिला। टीम के लोगों का कहना है कि पानी के तेज बहाव के चलते शव महमरा एनीकट से बहते हुए रसमड़ा एनीकट के पास पहुंच गया था। गौरतलब हो कि यह वही जगह है, जहां दो दिन पहले दो छात्रों की डूबने से मौत हो गई थी। श्री विश्वकर्मा ने बताया कि एसडीआरएफ, मछुआरों एवं गोताखोरों की टीम ने 2 दिनों तक चंदन दास के लाश को तलाश थी । रही अथक प्रयासों के बाद ही आज सुबह शव मिला।