दुर्ग, सीजी न्यूज़ ऑनलाइन 2026। शहर में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए दुर्ग यातायात पुलिस द्वारा इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) के तहत सख्त निगरानी की जा रही है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील मार्गों पर लगे अत्याधुनिक कैमरों के जरिए 24×7 नजर रखी जा रही है।
इस हाईटेक सिस्टम के माध्यम से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों की पहचान कर बिना रोके ही ई-चालान जारी किया जा रहा है। चालान सीधे वाहन मालिक के पते और मोबाइल नंबर पर भेजा जा रहा है, जिससे कार्रवाई पूरी तरह पारदर्शी और प्रमाण आधारित बनी हुई है।
पुलिस के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक 8926 से अधिक ई-चालान जारी किए जा चुके हैं। खासतौर पर बिना हेलमेट वाहन चलाना, तीन सवारी बैठाना, रॉन्ग साइड ड्राइविंग और पुलिस चेकिंग से बचने के लिए भागने वाले चालकों पर भी कैमरों के जरिए नजर रखकर कार्रवाई की जा रही है।
यातायात पुलिस का कहना है कि ITMS प्रणाली से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार और प्रभावी कार्रवाई हो रही है, जिससे शहर में अनुशासन और सुरक्षा दोनों में सुधार देखने को मिल रहा है।
पुलिस की अपील:
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें, निर्धारित दिशा में ही वाहन चलाएं और ओवरलोडिंग या तीन सवारी से बचें। नियमों का पालन न केवल कानूनी जिम्मेदारी है, बल्कि सभी की सुरक्षा के लिए भी जरूरी

