भिलाई इस्पात संयंत्र में 178 जूनियर मैनेजर बने असिस्टेंट मैनेजर

भिलाई इस्पात संयंत्र में 178 जूनियर मैनेजर बने असिस्टेंट मैनेजर


🔴एक साल की प्रोबेशन पूरी होने पर पदोन्नति

भिलाईनगर, 17 मार्च 2026। Steel Authority of India Limited के अंतर्गत संचालित Bhilai Steel Plant में कार्यरत जूनियर मैनेजर्स (JO 2024 बैच) को बड़ी सौगात मिली है। एक वर्ष की प्रोबेशन अवधि सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बाद कुल 178 अधिकारियों को ई-1 ग्रेड में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर पदोन्नत किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार इन अधिकारियों को ₹50,000–₹1,60,000 (E1) वेतनमान में पदस्थ किया गया है। यह पदोन्नति 31 दिसंबर 2025 से प्रभावी मानी जाएगी, जबकि वास्तविक प्रभाव (Actual Effect) फरवरी 2026 की विभिन्न तिथियों से लागू किया गया है।
सूची में विनय कुमार दुबे, अवि कुमार दुबे, शैलेंद्र साहू, कमल नारायण, बिजू मैथ्यूज, महेश कुमार भास्कर, विमल कुमार नायक, भूषण लाल पटेल, सुदर्शन कुमार यमबदवार, गिरीश कुमार चतुर्वेदी, हेमनाथ रामटेक, राजेश कुमार सहित कुल 178 अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
इन अधिकारियों को ऑटो एंड डिजी, बीएफएस, बीआरएम, सीएएस एंड सीडब्ल्यूपी, सीईडी, सीएमएम, सीओ सीसीडी और एजुकेशन जैसे विभिन्न विभागों में पदस्थ किया गया है।
इस पदोन्नति आदेश के बाद संयंत्र में कार्यरत अधिकारियों में उत्साह का माहौल है और इसे उनके कार्य प्रदर्शन व समर्पण का परिणाम माना जा रहा है।