🔴 तीन ट्रक तीन छोटा हाथी कई दोपहिया वाहन भी मिले
दुर्ग, 13 मार्च 2026। जिले में अवैध स्क्रैप कारोबार के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 60 टन लोहे का स्क्रैप, तांबा, गैस कटर सेट और कई वाहनों को जब्त किया है। संयुक्त पुलिस टीम ने एक साथ कई स्थानों पर दबिश देकर यह कार्रवाई की।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणि शंकर चंद्र ने बताया कि थाना जामुल क्षेत्र में संचालित एक स्क्रैप परिसर में अवैध रूप से लोहे के कबाड़ का संग्रहण और कटिंग कर बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी। इस पर ACCU क्राइम ब्रांच दुर्ग, जामुल, सुपेला और कुम्हारी थाना की संयुक्त टीम ने दबिश दी। मौके से बड़ी मात्रा में लोहे का स्क्रैप, पाइप, चैनल, दरवाजे, रॉड और भारी लोहे के कल-पुर्जे बरामद किए गए। इसके साथ ही करीब 200 किलोग्राम तांबा (तार जलाकर निकाला गया प्रतीत होता है), गैस कटर सेट और गैस सिलेंडर भी जब्त किए गए।

मौके पर मौजूद लोगों से स्क्रैप के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया, लेकिन कोई दस्तावेज नहीं दिखाए जा सके।संदेहास्पद होने के कारण सामग्री को BNSS के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया।

जांच के दौरान जिले के अन्य कबाड़खानों में भी छापेमारी की गई, जहां से बड़ी मात्रा में स्क्रैप, पुराने दोपहिया वाहन और धातु कटिंग उपकरण बरामद हुए। इस संयुक्त कार्रवाई में कुल लगभग 60 टन लोहे का स्क्रैप (करीब 18 लाख रुपये कीमत), तीन ट्रक और तीन छोटा हाथी वाहन भी जब्त किए गए।

पुलिस ने इस मामले में हीरामन साहू, राकेश मिश्रा, समरुद्दीन, राधिका साहू, सितारे उर्फ मोहम्मद इमरान, मनोज उर्फ मन्नू गुप्ता, श्रवण कुमार देवांगन, अजमत हुसैन और धीरज चंद्राकर सहित कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।
▪️ आरोपी का विवरण :
- हीरामन साहू, उम्र 28 वर्ष, निवासी आर्य नगर कोका, थाना सुपेला
- राकेश मिश्रा, उम्र 29 वर्ष, निवासी कोका रोड सुपेला
- समरुद्दीन, उम्र 32 वर्ष, निवासी कैलाश नगर कुम्हारी
- श्रीमती राधिका साहू, उम्र 53 वर्ष, निवासी दक्षिण गंगोत्री सुपेला
- सितारे उर्फ मोहम्मद इमरान, उम्र 40 वर्ष, निवासी दक्षिण गंगोत्री सुपेला
- मनोज उर्फ मन्नू गुप्ता, उम्र 39 वर्ष, निवासी महात्मा गांधी नगर पावर हाउस रोड भिलाई, थाना छावनी
- श्रवण कुमार देवांगन, उम्र 55 वर्ष, निवासी कृष्ण नगर सुपेला
- अजमत हुसैन, उम्र 48 वर्ष, निवासी सेक्टर गुरुद्वारा के पास सुपेला
- धीरज चंद्राकर, उम्र 32 वर्ष, निवासी लोहार पारा सुपेला
▪️ जप्ती सामग्री :
- लगभग 60 टन लोहे का स्क्रैप
- लगभग 200 किलोग्राम तांबा
- गैस कटर सेट एवं गैस सिलेंडर
- ट्रक क्रमांक CG 04 LH 2242
- ट्रक क्रमांक CG 04 JB 4393
- ट्रक क्रमांक CG 04 ZG 5615
- छोटा हाथी क्रमांक CG 07 CU 8086
- छोटा हाथी क्रमांक CG 07 CJ 9056
- छोटा हाथी क्रमांक CG 07 BJ 2613
- बड़ी मात्रा में पुराने दोपहिया वाहन एवं धातु कटिंग उपकरण
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं अवैध स्क्रैप कारोबार या अन्य संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

