भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कवर्धा घटना के खिलाफ मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री का फूंका पुतला

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कवर्धा घटना के खिलाफ मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री का फूंका पुतला


भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कवर्धा घटना के खिलाफ मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री का फूंका पुतला

भिलाई नगर 8 अक्टूबर । भाजयुमो प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर,प्रदेश संयोजक शासकीय योजना एवं स्वाध्याय मंडल संयोजक नितेश मिश्रा के नेतृत्व में जिला कबीर धाम में घटित भगवा ध्वज के अपमान एवं हिन्दू युवा के साथ  प्रशासन के समक्ष हुई मार पीट के विरुद्ध भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर का पुतला दहन कर आक्रोश  प्रदर्शित किया।

विदित हो कि पूर्व में ,कबीर धाम जिले में भगवा ध्वज फहराने वाले युवा के साथ प्रशासन के समक्ष दाढ़ी धारियों द्वारा मारपीट की गई ,एवं प्रशासन द्वारा अपराधियो के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध तक नही किया गया। जिसका विरोध करते हुए भाजयुमो जिला भिलाई के कार्यकर्ताओ ने सेक्टर 10 ग्लोब चौक पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं विधायक एवं मंत्री मोहम्मद अकबर का पुतला दहन किया।

प्रदेश संयोजक नितेश मिश्रा ने कहा कि भाजयुमो मांग करती हैं कि तत्काल मोहम्मद अकबर का इस्तीफा लिया जाए एवं अपराधियो को तत्काल गिरफ्तार किया जावे।

जिलाकार्यकरिणी सदस्य विजय शुक्ला ने कहा कि आज प्रदेश में धर्मांतरण चरम पर है हिन्दू प्रताड़ित हो रहा यह सारा कृत्य प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के संरक्षण में किया जा रहा है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नितेश मिश्रा ,प्रदेश संयोजक शासकीय योजना एवं स्वाद्यय मंडल नितेश मिश्रा,जिलाकार्यसमिति सदस्य श्री विजय शुक्ला,रितेश ठाकुर,जीवेश उलाध्यय,प्रकाश मिश्रा,उपाध्यक्ष भाजयुमो कैम्प मंडल,पंकज बहादुर मंत्री सुपेला मंडल ,नरेंद्र वर्मा, राजकुमार, अभिषेक ,अनुराग नायडू, जय कुमार, बिजेन्दर सिंह, जय प्रसाद, किशन सिंग, रवि सिंह, संतोष , मोनु, विकास सिंह, धीरज महतो, नीरज महतो आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। ।