भिलाई निगम क्षेत्र में 10 मार्च को जल आपूर्ति रहेगी प्रभावित

भिलाई निगम क्षेत्र में 10 मार्च को जल आपूर्ति रहेगी प्रभावित


भिलाईनगर, 09 मार्च 2026। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत आने वाले जलशोधन संयंत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के कारण 10 मार्च को शहर के कुछ क्षेत्रों में जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
नगर निगम भिलाई से जारी सूचना के अनुसार 77 एमएलडी एवं 66 एमएलडी जलशोधन संयंत्र में 10 मार्च 2026 (मंगलवार) को 33 केवी फीडर प्लांट की विद्युत सप्लाई सुबह लगभग 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान दोनों जलशोधन संयंत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण निगम क्षेत्र में आंशिक रूप से जलप्रदाय प्रभावित होने की संभावना है।
नगर निगम के अनुसार 11 मार्च 2026 को भी जल आपूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रह सकती है।
नगर निगम भिलाई ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यकतानुसार पहले से पानी का संग्रह कर लें, ताकि जल आपूर्ति बाधित होने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।