आईपीएल मुंबई इंडियंस एवं सनराइज हैदराबाद के मैच में सट्टा लगवा रहे आरोपी पकड़ाया, 28 हजार एवं एक मोबाइल जप्त
दुर्ग 9 अक्टूबर । आईपीएल मुंबई इंडियन एवं सनराईज हैदराबाद के मैच में रूपये पैसे का दांव लगाते सपडाया। आरोपी के कब्जे से नगदी रकम 28,600 रू. एवं 01 नग मोबाईल कीमती 5000 एवं एक नग कागज मे आईपीएल मैच में लगे रूपये का हिसाब किताब कुल कीमती 33,600 रूपये जप्त किया गया है। मास्टर आईडी से आईडी उपलब्ध कराने वाला आरोपी की पता तलाश जारी है।
मोहन नगर थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि जुआ ,सट्टा ,अवैध शराब के कारोबार पर नियंत्रण व अंकुश लगाने
लगातार अभियान कार्यवाही चलाया जा रहा है । इसी क्रम में कल 8 अक्टूबर को मुखबिरी से सूचना मिली कि मनोज देवांगन मुंबई इंडियन एवं सनराईज हैदराबाद के मैच पर starbook 247 एवं सूरज विनर आईडी के माध्यम से आईपीएल मैच पर रूपये पैसे का दांव लगाकर गिल काम्पलेक्स के पास सिंधी कालोनी में जुआ खिला रहां है । घटना स्थल गिल काम्पलेक्स के पास सिंधी कालोनी दुर्ग में रैड किया गया घटना स्थल में एक व्यक्ति आईपीएल सट्टा पट्टी में लिप्त था। जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकडा गया। नाम पता पुछने पर मनोज देवांगन पिता संतोष देवांगन उम्र 24 वर्ष पता ग्राम करहीडीह कुटेला भाठा सतनामी पारा जयस्तंभ के पास थाना पुलगांव जिला दुर्ग का रहने वाला बताया । जिसके कब्जे से नगदी रकम 28,600 रू.,01 नग ओप्पो कंपनी का मोबाईल कीमती 5000 , एक नग डाट पेन एवं एक नग कोरा कागज मे आईपीएल मैच में लगे रूपये पैसे का हिसाब किताब कुल कीमती 33,600 रूपये जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध 4 (क) जुआ एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है। आरोपी मनोज देवांगन को मास्टर आईडी से जुआ खिलाने वाला तथा आईडी उपलब्ध कराने वाला शंकर नगर के मुख्य आरोपी फरार है। सटोरियों को पकड़ने में थाना मोहन नगर के सहायक उप निरीक्षक प्रमोद सिंह, आरक्षक प्रशांत पाटनकर, मनीष अग्निहोत्री एवं नवीन यादव की विशेष भूमिका रही।

