🔴100, 200 व 400 मीटर दौड़ के साथ रस्साकशी प्रतियोगिता, बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने लिया हिस्सा
भिलाई नगर 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार मेरा युवा भारत तथा स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के संयुक्त तत्वावधान में देश के चयनित 250 स्थानों पर अस्मिता लीग का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में पाटन क्षेत्र के मर्रा स्थित **खेलो इंडिया लघु केंद्र में महिला खिलाड़ियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
प्रतियोगिता के अंतर्गत 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ के साथ-साथ फन एक्टिविटी के रूप में रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीण महिलाओं और युवतियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य के लिए फिटनेस बेहद जरूरी है। विशेष रूप से कामकाजी महिलाओं को ऐसे आयोजनों के माध्यम से अपनी प्रतिभा को आगे लाने का अवसर मिलता है।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत पाटन की सभापति नीलम चंद्राकर भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर मेरा युवा भारत से आरती मिश्रा, आशीष, ढाल सिंह साहू तथा खेलो इंडिया से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भरत ताम्रकार मौजूद रहे। आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों की भागीदारी देखने को मिली

