UPSC में छत्तीसगढ़ से दो, एमसीबी की दर्शना और डीएसपी ध्रुव चयनित

UPSC में छत्तीसगढ़ से दो, एमसीबी की दर्शना और डीएसपी ध्रुव चयनित


सीजी न्यूज ऑनलाइन, 06 मार्च 2026। प्रदेश के दो अभ्यर्थियों ने UPSC परीक्षा में सफलता अर्जित की है। इनमें एमसीबी जिले की भाजपा पार्षद की पुत्री दर्शना सिंह को 283वीं रैंक हासिल हुआ है। जबकि धमतरी के डायमंड सिंह ध्रुव को 623वां रैंक मिला है। ध्रुव डीएसपी के पद पर हैं।

डीएसपी ध्रुव धमतरी के परसवानी गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने पहले ही प्रयास में छत्तीसगढ़ PSC में सफल हुए थे, और वे डीएसपी के पद पर हैं। इससे परे एमसीबी की दर्शना सिंह ने देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) में 283वीं रैंक प्राप्त कर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए चयनित होकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।