अमलेश्वर के कृष्णा वाटिका रिसॉर्ट में जुआ खेलते 16 आरोपी गिरफ्तार

अमलेश्वर के कृष्णा वाटिका रिसॉर्ट में जुआ खेलते 16 आरोपी गिरफ्तार


🔴25 लाख से अधिक की सामग्री जप्त

दुर्ग, 02 मार्च 2026। थाना अमलेश्वर क्षेत्र स्थित कृष्णा वाटिका रिसॉर्ट में ताश के पत्तों पर रुपए का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 16 लोगों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। संयुक्त छापामार कार्रवाई में नगद राशि सहित 25 लाख रुपये से अधिक की सामग्री जप्त की गई है।
पुलिस को 1 मार्च को सूचना मिली थी कि रिसॉर्ट परिसर में कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद थाना अमलेश्वर पुलिस एवं एसीसीयू टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी। मौके पर 16 आरोपियों को जुआ खेलते पकड़ा गया।

क्या-क्या हुआ जप्त

कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से

▪️₹3,59,470/- नगद राशि

▪️22 मोबाइल फोन

▪️03 मोटरसाइकिल

▪️03 चारपहिया वाहन
जप्त किए गए

जप्त वाहनों सहित कुल सामग्री का अनुमानित मूल्य 25 लाख रुपये से अधिक बताया गया है।

आरोपियों पर मामला दर्ज

सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना अमलेश्वर की टीम एवं एसीसीयू टीम की संयुक्त एवं प्रभावी भूमिका रही।

पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। जुआ एवं अन्य गैरकानूनी कृत्यों में संलिप्त पाए जाने पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

आरोपी का नाम :

  1. रोहित निर्मलकर, उम्र 43 वर्ष, निवासी रावतपुरा कॉलोनी, रायपुर
  2. नरेश सोनकर, उम्र 29 वर्ष, निवासी पाठागांव, रायपुर
  3. प्रमोद वर्मा, उम्र 34 वर्ष, निवासी सत्यम विहार, रायपुर
  4. मुकेश कुमार धीमर, उम्र 28 वर्ष, निवासी गुरुवार बाजार चौक, दुर्ग
  5. संजू सोनकर, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम खुडमुड़ा, दुर्ग
  6. नारायण टंडन, उम्र 24 वर्ष, निवासी मगरघटा, दुर्ग
  7. डिजेन्द्र निर्मलकर, उम्र 30 वर्ष, निवासी बस्तीपारा कुथरेल, दुर्ग
  8. पुनीत राम साहू, उम्र 46 वर्ष, निवासी अमलेश्वर, दुर्ग
  9. विनोद अमरदास, उम्र 35 वर्ष, निवासी मगरघटा, दुर्ग
  10. शुभम चंद्राकर, उम्र 30 वर्ष, निवासी सत्यम विहार, रायपुर
  11. गोपाल सोनकर उर्फ गोपी, उम्र 52 वर्ष, निवासी पाठागांव, रायपुर
  12. मनीष साहू उर्फ गुड्डू, उम्र 30 वर्ष, निवासी अमलेश्वर, दुर्ग
  13. सोनू साहू उर्फ दुर्गेश, उम्र 29 वर्ष, निवासी अमलेश्वर, दुर्ग
  14. सत्यनारायण साहू, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम खुडमुड़ा, दुर्ग
  15. संजय साहू, उम्र 32 वर्ष, निवासी सत्यम विहार कॉलोनी, रायपुर
  16. महेंद्र साहू, उम्र 46 वर्ष, निवासी अमलेश्वर, दुर्ग