प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र बोरसी ने मनाया अमृत महोत्सव, 100 बुजुर्गों को निशुल्क दी दवाइयां
दुर्ग 11 अक्टूबर । आजादी के 75 वी वर्षगांठ के शुभ अवसर पर प्रधान मंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र मीनाक्षी नगर, बोरसी दुर्ग के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. संध्या मदन श्रीवास्तव प्राचार्य महिला महाविद्यालय भिलाई, विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ मुकुल सोनाय वह डॉक्टर हिषीकर शामिल हुए।
कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र सिंह राजपूत ने किया। सर्व प्रथम माँ सरस्वती के तैलचित्र के सामने दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का शाल श्रीफल व पुष्प गुच्छ के साथ सम्मान किया गया।
प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र के संचालक संतोष चौहान ने अथितियों को संबोधित करते हुए इस परियोजना के मुख्य उद्देश्य पर प्रकाश डाला व बताया कि इस कोरोना के संकट काल में जनऔषधि केंद्र ने लोगो जीवन रक्षक दवाइयां लोगो को मदद करती रही है।
मुख्य अतिथि डॉ संध्या मदन श्रीवास्तव ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जनऔषधि परियोजना से लोगो को बहुत लाभ हो रहा है इस परियोजना अंतर्गत चिकित्सा सुविधा लोगो के लिए सरल हो रहा है । स्वास्थ्य लाभ ले रहे लोगो के लिए महँगी दवाइयां खरीद पाना सबसे कठिन काम होता है। ऐसे समय मे प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र लोगो को उच्चगुणवत्ता वाली दवाएं सस्ती दर पर उपलब्ध करवा रही है यह सभी के लिए लाभदायक है। उन्होंने वरिष्ठ जनों के सम्मान के कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि बुजुर्गों की सेवा करना व उनसे मार्गदर्शन लेना बहुत सौभाग्य की बात है। मैडम ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगो से अपील की ज्यादा से ज्यादा लोगो को इसका लाभ पंहुचे । इसके लिए हम सब की जिम्मेदारी होगी कि हम जनता को जागरूक करें।
वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान व निःशुल्क फास्ट एड किट वितरण
इस समारोह में 100 वरिष्ठ नागरिकों जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है। का तिलक लगाकर व पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया । तत्पश्चात कार्यक्रम के अथितियों के हाथों से सभी वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क प्राथमिक उपचार किट के रूप में दवाइयों का वितरण किया गया।
आयोजन समिति के संयोजक बिंदु चौहान ने अतिथियों के उद्बोधन व किट वितरण के पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित अथितियों व गणमान्य नागरिकों का आभार प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में आयोजन समिति के सदस्य बिंदु चौहान, आशीष गुप्ता, महेश गुप्ता, यमन साहू, अंकित, अनिल चौरसिया, कुलेश्वर साहू, भरत महोबिया, अनिल नाकतोड़े, संजना चौरसिया, रीना चौरसिया, मनोवैज्ञानिक श्वेता सिंह, सोनम सिंह संजय चौरसिया, पंकज शर्मा के साथ सैकड़ो की संख्या में विरिष्ठ नागरिक व अन्य गणमान्य उपस्थित हुए।

