डॉक्टर संतोष राय इंस्टीट्यूट द्वारा कॉमर्स टैलेंट सर्च पुरस्कार वितरण समारोह 200 से अधिक छात्र छात्राओं को किया पुरस्कृत

डॉक्टर संतोष राय इंस्टीट्यूट द्वारा कॉमर्स टैलेंट सर्च पुरस्कार वितरण समारोह 200 से अधिक छात्र छात्राओं को किया पुरस्कृत


डॉक्टर संतोष राय इंस्टीट्यूट द्वारा कॉमर्स टैलेंट सर्च पुरस्कार वितरण समारोह 200 से अधिक छात्र छात्राओं को किया पुरस्कृत

भिलाई नगर 10 अक्टूबर ।  कॉमर्स के क्षेत्र में अग्रणी संस्था डाॅ. संतोष राय इंस्टीट्यूट द्वारा 10 अक्टूबर में एक निजी होटल में आयोजित पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में 200 से अधिक मेधावी छात्र छात्राओं को उनके पालकों की उपस्थिति में पुरस्कृत किया गया आयोजन किया गया हैं।

सी.टी.एस. एवं सी.ए./सी.एस./सी.एम.ए. में उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को संस्था द्वारा सम्मानित किया जायेगा। सी.टी.एस. में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को लैपटाॅप, टैब तथा मोबाइल तथा अन्य 20 छात्रो को नगद पुरस्कार के साथ प्रमाण पत्र द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव साथ ही अतिथि के रूप मे  एम. एम. त्रिपाठी (केपीएस, चेयरमैन), सी.एस. राजेश्वर राव, पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी राजेश चौहान  सी.ए. महावीर जैन, सी.ए. शैलेश जैन, सी.ए. सुधीर द्विवेदी, सीएमए अविनाश अग्रवाल, सीएमए राजीव महेन्द्रू, सीए मीनेश जैन, सीए विकास पाण्डे उपस्थित थे ।

डाॅ. संतोष राय ने आगे बताया कि कॉमर्स की औद्योगिक क्षेत्र में निरंतर बढ़ती महत्ता को ध्यान मे रखते हुए संस्था निरंतर कैरियर मार्गदर्शन की कार्यशाला आयोजित करती हैं। सी.एम.ए. की परीक्षा में इस वर्ष 100 से अधिक छात्रों ने सफलता अर्जित की। सी.टी.एस. कॉमर्स टैलेंट सर्च परीक्षा छात्रों में प्रोफेशनल परीक्षा के प्रति जागरूकता लाने हेतु आयोजित की जाती हैं। कार्यक्रम का संचालन सी.ए. दिव्या रत्नानी एवं सीएमए अदिती गंगवानी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा डाॅ. मिट्टू, सी.ए.प्रवीण बाफना, सी.ए.केतन ठक्कर, पीयूष जोशी ने तैयार की थी। 

लगभग 1000 से अधिक कॉमर्स के छात्र-छात्राएँ एवं उनके पालकगण इस कार्यक्रम में शामिल हुए । पूरे कार्यक्रम का प्रबंधन 30 से 35 सिनियर छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया।  यह एक तरह से प्रबंध की क्षमता बढ़ाने हेतु उपयोगी हैं। आज संस्था में सी.एम.ए. के साथ सी.ए./सी.एस. की कक्षाओं के लिए स्वंय डाॅ. संतोश राय के साथ डाॅ. मिट्ठू, सी.ए.प्रवीण बाफना, सी.ए.केतन ठक्कर, सी.ए.दिव्या रत्नानी, डाॅ. पीयूश जोषी, सीएमए अदिती गंगवानी छात्र- छात्राओं को प्रशिक्षित करते हैं। इसके साथ ही संस्था में पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, पब्लिक स्पीकिंग, जी.डी.पी.आई. की विशेष कक्षाएँ भी प्रारंभ हैं। सी.ए. प्रवीण बाफना ने बताया की 11वीं, 12वीं. सी.ए./सी.एस./सी.एम.ए. की कक्षाओं में प्रवेश प्रारंभ हो चुका है। संस्था 196 जोनल मार्केट सेक्टर 10 में स्थित  हैं।