Durg में भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच पर ऑनलाइन सट्टा, 50 लाख से अधिक का खेल

Durg में भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच पर ऑनलाइन सट्टा, 50 लाख से अधिक का खेल


🔴दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

दुर्ग, 22 फरवरी 2026। भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट मैच के दौरान 50 लाख रुपये से अधिक का ऑनलाइन सट्टा संचालित करते दो आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। संयुक्त कार्रवाई थाना सिटी कोतवाली एवं एसीसीयू टीम ने असरफ नगर, तकियापारा स्थित एक मकान में की। एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उक्त मकान में लाइव मैच के दौरान मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से हार-जीत पर रुपये का दांव लगवाया जा रहा है। टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी तो अंदर एलईडी टीवी पर मैच चल रहा था और ऑनलाइन सट्टा खिलाया जा रहा था।
मौके से गिरफ्तार आरोपियों ने अपने नाम (1) सोहेल अहमद खान उर्फ मामू (35), निवासी असरफ नगर तकियापारा दुर्ग और (2) संतोष कुमार गोंड़ (38), निवासी रूआबांधा कुदरापारा, वार्ड नं. 04, भिलाई बताया। पूछताछ में दोनों ने संगठित रूप से ऑनलाइन सट्टा संचालन करना स्वीकार किया। फरार आरोपी की पहचान शाहिल उर्फ सोनू (31), निवासी असरफ नगर तकियापारा दुर्ग के रूप में हुई है।

जब्ती सामग्री (कुल लगभग ₹2,70,500/-):

▪️01 लैपटॉप

▪️01 एलईडी टीवी

▪️04 मोबाइल फोन

▪️01 डीवीआर

▪️04 मोबाइल चार्जर

▪️जियो सेटअप बॉक्स व वाई-फाई राउटर

▪️नगद ₹5,000/-

▪️01 रजिस्टर (लेखा-जोखा) व डॉट पेन

आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 90/2026 के तहत धारा 4, 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं धारा 112(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

सराहनीय भूमिका

कार्रवाई में सिटी कोतवाली के सउनि मोहन लाल साहू, प्र.आर. मनोज निर्मलकर, म.आर. लता रजक तथा एसीसीयू टीम के सउनि संतोष कुमार मिश्रा, आरक्षक क्रांति शर्मा, बालमुकुंद साहू एवं नासिर बक्श की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों से दूर रहने और ऐसी किसी भी सूचना को तुरंत पुलिस तक पहुंचाने की अपील की है। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।