शाही दशहरा महिला उत्सव समिति द्वारा नवरात्रि पर्व पर महा गरबा नृत्य स्पर्धा आयोजित , प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर किया जाएगा सम्मानित

भिलाई नगर 12 अक्टूबर । शाही दशहरा महिला उत्सव समिति के द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भिलाई निवास मैदान में नवरात्र का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर शाही दशहरा महिला उत्सव समिति की संरक्षिका चारुलता पांडेय ने कहा कि इस इस वर्ष भी कई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे महागरबा नृत्य प्रमुख हैं जिसमे प्रतिभागियों के लिए बेस्ट गरबा परिधान, बेस्ट कपल, बेस्ट ग्रुप, बेस्ट गरबा नृत्य जैसे अन्य पुरुस्कार रखें है। बच्चों के लिए भी विशेष पुरस्कार रखें गए है। महागरबा का कार्यक्रम 11 से 14 अक्टूबर तक आयोजित है । इस अवसर पर समिति के द्वारा सरकार के द्वारा तय किये गए कोरोना नियमो का विशेष रूप से पालन किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महिला समिति के पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में युवाओं का भी सहयोग मिल रहा है।