पत्नी को छोड़ घर लौट रहे युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

पत्नी को छोड़ घर लौट रहे युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस


पत्नी को छोड़ घर लौट रहे युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

इंदौर, 13 अक्टूबर। भागीरथपुरा में आज सुबह सुबह बदमाशों ने बाइक सवार आकाश यशवंत की चाकू मारकर हत्या कर दी। आकाश पत्नी को छोड़ कर घर लौट रहा था। घटना के बाद दो थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। बाणगंगा थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक घटना बिजली बोर्ड के दफ्तर के सामने की है। आकाश एक टेली परफोर्मेंस कंपनी में काम करता है। उसकी पत्नी देवास में नौकरी करती है। वह रोजाना पत्नी को बस स्टैंड तक छोड़ने जाता था। आज भी वह पत्नी को बस में बैठाकर लौट रहा था। बताया जाता है बदमाशों ने उसे रोका और लूट की नियत से आंखों में मिर्ची झोंक दी। आकाश को चाकू मारा और हत्या कर फरार हो गए। घटना के बाद परदेशीपुरा और बाणगंगा की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। अंततः बाणगंगा पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।