कोतवाली में पदस्थ उप निरीक्षक की लापरवाही उजागर, किए गए लाइन अटैच

कोतवाली में पदस्थ उप निरीक्षक की लापरवाही उजागर, किए गए लाइन अटैच


सीजी न्यूज ऑनलाइन, 11 फरवरी 2026। कोतवाली थाना रायपुर में पदस्थ एसआई प्रवीण कुमार प्रधान को लाईन अटैच कर दिया गया है। रायपुर पुलिस कमिश्नर ने अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की।

रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान कार्य में गंभीर खामियां पाई गईं, जिसके बाद तत्काल प्रभाव से लाईन अटैच करने के निर्देश दिए गए।