🔴 06 को वरिष्ठ वेतनमान
सीजी न्यूज ऑनलाइन, 10 फरवरी 2026। राज्य शासन द्वारा प्रशासनिक स्तर पर बड़ा निर्णय लेते हुए दो भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, वहीं 06 अधिकारियों को वरिष्ठ वेतनमान पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नत अधिकारियों को फिलहाल कोई नवीन पदस्थापना नहीं दी गई है।
जारी आदेश के अनुसार स्थानांतरित किए गए अधिकारियों में जाधव सागर रामचंद्र को उप वन संरक्षक, लघु वनोपज संघ तथा चंद्र कुमार अग्रवाल को उप वन संरक्षक, मनेंद्रगढ़ में पदस्थ किया गया है।
वहीं वरिष्ठ वेतनमान पर पदोन्नत किए गए अधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं—

राज्य शासन के इस निर्णय को प्रशासनिक मजबूती एवं वन विभाग की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

