भिलाईनगर, 08 फरवरी 2026। सुपेला थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर से तीन नाबालिग बच्चियां 6 फरवरी को दोपहर लगभग 4 बजे से लापता हो गई हैं। परिजनों की सूचना पर थाना सुपेला में गुमशुदगी का मामला दर्ज कर पुलिस द्वारा तलाश शुरू कर दी गई है। तीनों ही बच्चियों शासकीय स्कूल रामनगर में पढ़ती हैं।
लापता बच्चियों के नाम इस प्रकार हैं—
रानी यादव (उम्र 11 वर्ष), रजनी यादव (उम्र 7 वर्ष) एवं इशिका पांडे (उम्र 12 वर्ष)। तीनों बच्चियां अर्जुन नगर, सुपेला क्षेत्र से बिना बताए निकलने के बाद वापस नहीं लौटीं।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध क्रमांक 221/26 एवं 222/26 के तहत गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा संभावित स्थानों पर पुलिस टीम द्वारा लगातार तलाश की जा रही है।
सुपेला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को भी इन बच्चियों के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त होती है या वे कहीं दिखाई देती हैं, तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर
📞 94791-92099 अथवा 88785-05555 पर सूचना दें।
पुलिस ने कहा है कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। बच्चियों की सुरक्षित बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

