🔴प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से नई कार्यकारिणी को मिली मंजूरी
सीजी न्यूज ऑनलाइन 03 फरवरी 2026। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा सामाजिक संगठनों के माध्यम से जनसेवा गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है।
पार्टी संगठन ने बताया कि नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी एनजीओ एवं सामाजिक संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करेगी। साथ ही समाजसेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं जनहित के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाएगी।
भाजपा नेतृत्व ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा व्यक्त की है कि वे संगठन की विचारधारा के अनुरूप कार्य करते हुए पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करेंगे।
कार्यकारिणी की सूची इस प्रकार है –


