सुपेला में सड़क किनारे अतिक्रमण पर तीसरे सप्ताह भी चला बुलडोजर

सुपेला में सड़क किनारे अतिक्रमण पर तीसरे सप्ताह भी चला बुलडोजर


🔴संडे मार्केट क्षेत्र हुआ अतिक्रमण मुक्त

भिलाईनगर 01 फरवरी 2026। सुपेला क्षेत्र में सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए पुलिस एवं नगर पालिक निगम भिलाई की संयुक्त कार्रवाई पिछले तीन सप्ताह से लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार, 1 फरवरी 2026 को प्रातः घड़ी चौक से गदा चौक, सुपेला तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया।
सुबह 06:00 बजे से संडे मार्केट, सुपेला क्षेत्र में नगर पालिक निगम भिलाई की टीम के साथ पुलिस बल द्वारा सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया, जिससे मार्ग को पूरी तरह से क्लियर कर दिया गया है। कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं बनी और पूरी कार्यवाही शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस दौरान यातायात व्यवस्था सामान्य बनी रही।


इस संयुक्त कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक, छावनी के नेतृत्व में थाना सुपेला, थाना वैशाली नगर एवं थाना भिलाई भट्टी के पुलिस अधिकारी-कर्मचारी तथा नगर पालिक निगम भिलाई के राजस्व निरीक्षक एवं निगम अमले की सक्रिय और समन्वित भूमिका रही।


दुर्ग पुलिस की अपील


दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की है कि सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण न करें, यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें तथा शासन-प्रशासन द्वारा की जा रही वैधानिक कार्यवाहियों में सहयोग प्रदान करें।