दशहरा पर्व मनाने आए युवक ने प्रेमिका पर किया चाकू से जानलेवा हमला, स्मृति नगर पुलिस ने रायपुर से किया गिरफ्तार

दशहरा पर्व मनाने आए युवक ने प्रेमिका पर किया चाकू से जानलेवा हमला, स्मृति नगर पुलिस ने रायपुर से किया गिरफ्तार


दशहरा पर्व मनाने आए युवक ने प्रेमिका पर किया चाकू से जानलेवा हमला, स्मृति नगर पुलिस ने रायपुर से किया गिरफ्तार

भिलाई नगर 16 अक्टूबर । चौकी स्मृतिनगर के दीनदयाल कालोनी जुनवानी में प्रेमिका पर जान लेवा हमला करने वाला आरोपी प्रेमी को स्मृति नगर पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया।

स्मृति नगर पुलिस ने बताया कि प्रार्थियां पूनम कौर पति हरविंदर सिंह कौर उम्र 32 साल निवासी दीनदयाल कालोनी जुनवानी ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वर्तमान में यह गर्भवती है तो इसकी छोटी बहन सोनम, साहिन, मुस्कान इसके देखरेख में आयी थी। इसकी छोटी बहन आहत सोनम उम्र 30 साल का प्रेमी रत्नाकर बेहेरा पिता मेघु बेहेरा उम्र 39 साल निवासी टाटीबंध रायपुर जिससे मिलने कल शाम को  6.00 बजे आया । सभी ने मिलकर दशहरा देखे तथा रात्रि में आपस में बातचीत कर रहे थे कि रात 1.30 बजे अचानक सोनम तथा उसके प्रेमी रत्नाकर बेहेरा के मध्य आपसी बात को लेकर विवाद हो गया, तब सोनम अपने प्रेमी को बाहर जाओ बोला इसी बीच में आरोपी प्रेमी रत्नाकर बेहेरा द्वारा हत्या करने के नीयत से चाकू से सीने पर वार कर गंभीर चोट पहुचाया और आरोपी रत्नाकर बेहेरा फरार हो गया था। आहत सोनम को इलाज हेतु परिवार वाले द्वारा शंकराचार्य अस्पताल जुनवानी ले गयी जहाँ पर सोनम की हालत गंभीर होने से एम्स रायपुर अस्पताल में रिफर किया गया ।  रिपोर्ट पर अपराध क 860/2021 धारा 307 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना लिया गया है। चौकी प्रभारी जे.एल. शांडिल्य के नेतृत्व में आरोपी रत्नाकर बेहेरा पिता मेघु उम्र 39 साल निवासी टाटीबंध रायपुर को आज रात 19.30 बजे गिरप्तार किया गया है। उपनिरीक्षक जेएल शांडिल्य एवं सउनि राजेन्द्र देशमुख, आरक्षक राधेश्याम चंद्राकर , आरक्षक  लक्ष्मीनारायण एवं आरक्षक तुषार की भूमिका सराहनीय रहा।