आबकारी उप निरीक्षक पद की नियुक्ति आदेश निरस्त

आबकारी उप निरीक्षक पद की नियुक्ति आदेश निरस्त



रायपुर, 22 जनवरी। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2024 में आयोजित आबकारी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा से संबंधित एक महत्वपूर्ण निर्णय सामने आया है। चयन प्रक्रिया के तहत जारी नियुक्ति आदेश को अपर आयुक्त आबकारी द्वारा तकनीकी कारणों के चलते तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, परीक्षा आयोजित होने के बाद चयन सूची जारी की गई थी, जिसके आधार पर अभ्यर्थियों को आबकारी उप निरीक्षक पद पर नियुक्ति दी जानी थी। हालांकि, विभागीय स्तर पर सामने आए तकनीकी कारणों के चलते इस नियुक्ति आदेश को निरस्त करने का आदेश जारी किया गया है।
अपर आयुक्त आबकारी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू होगा। फिलहाल नियुक्ति निरस्तीकरण के पीछे के तकनीकी कारणों का विस्तृत खुलासा नहीं किया गया है।
इस निर्णय से चयनित अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति बन गई है, वहीं विभागीय स्तर पर आगे की प्रक्रिया को लेकर स्थिति स्पष्ट किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

Oplus_16908288