पुलिस कमिश्नरी लागू होने से पहले SSP ने किए 11 पुलिसकर्मियों के तबादले

पुलिस कमिश्नरी लागू होने से पहले SSP ने किए 11 पुलिसकर्मियों के तबादले


सीजी न्यूज ऑनलाइन, 21 जनवरी 2026 । जिले में पुलिस कमिश्नरी व्यवस्था लागू होने से ठीक पहले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह ने प्रशासनिक कसावट के तहत 11 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। जारी स्थानांतरण आदेश में उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक तथा आरक्षक स्तर के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।

SSP द्वारा जारी आदेश के तहत संबंधित पुलिसकर्मियों को विभिन्न थानों एवं इकाइयों में नई पदस्थापना दी गई है।
इस प्रशासनिक फेरबदल से कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी, जवाबदेही बढ़ेगी और पुलिसिंग व्यवस्था को नई गति मिलेगी। सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को शीघ्र नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Oplus_16908288