क्षेत्रीय परिवहन विभाग दुर्ग के उड़नदस्ता प्रभारी के साथ मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले वाहन मालिक के खिलाफ जुर्म दर्ज
दुर्ग 18 अक्टूबर । क्षेत्रीय परिवहन विभाग दुर्ग के उड़नदस्ता प्रभारी एवं सैनिक के साथ मारपीट कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले आरोपी के खिलाफ दुर्ग कोतवाली पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है आरोपी द्वारा स्वयं के वाहन का टैक्स करीब 3 लाख 23 हजार रुपए का भुगतान नहीं किया गया था । एवज में परिवहन अधिकारी के द्वारा वाहन जप्त कर लिया गया था ।
दुर्ग कोतवाली पुलिस ने बताया कि प्रार्थी विकास शर्मा प्रभारी अधिकारी परिवहन उडन दस्ता दुर्ग में निरीक्षक के पद पर पदस्थ है। लोक सेवक को भय में डालकर जप्तशुदा वाहन क्रमांक सीजी 04 जे 0265 को वाहन स्वामी संदीप सिंह कंडा पिता स्व लख्खा सिंह कंडा निवासी संतराबाडी दुर्ग द्वारा शासन के 3 लाख 23 हज़ार 773 रुपए टेक्स अपवचित करने के अपराध में परिवहन उडनदस्ता दुर्ग द्वारा उक्त वाहन को 11 अक्टूबर के 03.15 बजे दोपहर में जप्त कर अभिरक्षा में लेकर क्षेत्रिय परिवहन कार्यालय दुर्ग सैनिक क्रमांक 697 अशोक आडिल को वाहन में बिठाकर उड़नदस्ता प्रभारी द्वारा ले जाया जा रहा था । दुर्ग महिला कालेज के पास उक्त सैनिक को धक्का मुक्की कर उतारदिये और उक्त वाहन का वाहन स्वामी संदीप कंडा अपने अन्य साथियों के साथ आकर शासकीय कार्य में बाधा डालकर तथा लोक सेवक को अपने कर्तव्य के निर्वाहन में हमला करने के उदेदश्य से भय में डालकर धक्का देकर जप्तशुदा वाहन को जबरदस्ती बल प्रयोंग करते हुए उडन दस्ता के टीम से छुडाकर अन्यत्र ले गये । विकाश शर्मा निरीक्षक परिवहन उडन दस्ता दुर्ग प्रार्थी के आवेदन पर अपराध धारा 183, 186, 353 भादवि का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

