यूथ सिख सेवा समिति भिलाई ने निभाया मानवता धर्म, अंतिम संस्कार में किया सहयोग

यूथ सिख सेवा समिति भिलाई ने निभाया मानवता धर्म, अंतिम संस्कार में किया सहयोग


भिलाईनगर, 17 जनवरी 2026। यूथ सिख सेवा समिति भिलाई ने मानवता का धर्म निभाते हुए अंतिम संस्कार ग्राम कुरूद में मृत व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया।

हेल्पलाइन नंबर पर कुरूद से सूचना प्राप्त हुई कि खुर्सीपार निवासी श्री प्रेम सिंह जी अपनी बहन के घर कुरूद गए हुए थे, जहाँ अचानक उनका निधन हो गया। बताया गया कि मृतक के परिजनों में केवल उनकी बहन एवं छोटी पुत्री ही हैं, ऐसे में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए परिवार को सहायता की आवश्यकता थी।
सूचना मिलते ही यूथ सिख सेवा समिति भिलाई से मदद का आग्रह किया गया। समिति के अध्यक्ष श्री इंद्रजीत सिंह छोटू ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल संज्ञान लेते हुए निर्देश दिए कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग उपलब्ध कराया जाए।
श्री इंद्रजीत सिंह जी के मार्गदर्शन में यूथ सिख सेवा समिति के सदस्यों ने तत्परता दिखाते हुए परिवार के साथ खड़े रहकर अंतिम संस्कार की समस्त प्रक्रिया में सहयोग प्रदान किया। समिति के इस मानवीय कार्य से पीड़ित परिवार को इस कठिन समय में बड़ा संबल मिला।
इस अवसर पर यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के कोषाध्यक्ष श्री मलकित सिंह जी, डॉ. हरजींदर सिंह जी सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। समिति द्वारा किए गए इस सेवा कार्य की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।