25वीं छत्तीसगढ़ राज्य सीनियर चैंपियनशिप : भिलाई–चरोदा नगर निगम टीम प्रथम

25वीं छत्तीसगढ़ राज्य सीनियर चैंपियनशिप : भिलाई–चरोदा नगर निगम टीम प्रथम



🛑शानदार प्रदर्शन पर खिलाड़ियों का इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ ने किया सम्मान


भिलाईनगर, 16 जनवरी 2026। 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य सीनियर चैंपियनशिप में भिलाई–चरोदा नगर निगम की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। टीम की इस शानदार सफलता से पूरे नगर में हर्ष और गर्व का माहौल है।
इस उपलब्धि पर हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर एवं सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ ने विजेता टीम के खिलाड़ियों एवं कोचिंग स्टाफ से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और टीम भावना की सराहना करते हुए कहा कि यह जीत आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।


खेल जगत के गणमान्य रहे उपस्थित


इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के अध्यक्ष श्री शशिकांत बघेल, सर्व समाज कल्याण समिति के महासचिव श्री मलकीत सिंह, उपाध्यक्ष श्री जोगा राव, श्री शाहनवाज़ कुरैशी, श्री अनिल चौधरी, सोम सिंह सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने विजयी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


खिलाड़ियों की मेहनत को मिली पहचान


गणमान्य अतिथियों ने कहा कि भिलाई–चरोदा नगर निगम की टीम ने राज्य स्तर पर उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर न केवल प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान प्राप्त किया, बल्कि खेल प्रतिभा और अनुशासन का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस सफलता से भिलाई–चरोदा क्षेत्र में खेल गतिविधियों को नई ऊर्जा मिली है और युवा खिलाड़ियों में आगे बढ़ने का उत्साह और बढ़ा है।