सामाजिक उत्थान जनजागृति से संभव – राकेश ठाकुर, अहिवारा मे गोड़वाना समाज महिला सशक्तिकरण एवं एकजुटता पर बैठक संपन्न

सामाजिक उत्थान जनजागृति से संभव –  राकेश ठाकुर,  अहिवारा मे गोड़वाना समाज महिला सशक्तिकरण एवं एकजुटता पर  बैठक संपन्न


सामाजिक उत्थान जनजागृति से संभव –  राकेश ठाकुर,

अहिवारा मे गोड़वाना समाज महिला सशक्तिकरण एवं एकजुटता पर  बैठक संपन्न

भिलाई नगर 20 अक्टूबर। विगत दिनों ग्राम हिंगना ब्लाक अहिवारा मे गोड़वाना समाज ‘‘महिला सशक्तिकरण’’ आर्थिक शिक्षा, धर्म एवं संस्कृति के साथ सामाजिक एकजुटता विषयों पर चर्चा कर धरातल पर कार्यकर्ताओं के साथ जनजागृति के उद्देश्य से बैठक का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर मुख्य रूप से राकेश ठाकुर समाजसेवी ने कहा कि आज के समय में सामाजिक जनजागृति के माध्यम से सामाजिक उत्थान कर पाना संभव है जिसके लिए समाज के सभी वर्गो को धरातल पर कार्य करने की जरूरत है।

अहिवारा परिक्षेत्र के अध्यक्ष अरकार सिंह नेताम ने सामाजिक संगठन को मजबूत करने एवं युवाओं को आगे आकर कार्य करने की बात कही।श्रीमती पुष्पा ध्रुव ने उपस्थित मातृशक्ति को महिला सशक्तिकरण एवं बालिका शिक्षा पर बात कर प्रेरित किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से चन्द्रभान ग्राम हिंगना अध्यक्ष, संतराम पंच ठाकुर, योगेष ठाकुर पंच, ज्ञानेष्वर ध्रुव, रामगुलाल ठाकुर, देवेन्द्र ठाकुर, श्रीमती पुश्पा ध्रुव, त्रिवेणी ठाकुर, रीतु ठाकुर, श्रीमती पुश्पा ध्रुव, त्रिवेणी ठाकुर, प्यारी बाई, ठाकुर, कु.सीमा ठाकुर, श्रीमती अंजली ठाकुर, कु.दीपिका, आरती ठाकुर सहित समाज के गणमान्यजन उपस्थित थे।