सीजी न्यूज़ ऑनलाइन, 12 जनवरी। पदोन्नति के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में पदस्थ चार भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों को उनके ही विभागों में सचिव के रूप में नई पदस्थापना दी है।
इस प्रशासनिक फेरबदल से प्रभावित अधिकारियों में आईएएस अधिकारी सारांश मित्तर, पदुम सिंह एल्मा, रमेश कुमार शर्मा और कार्तिकय गोयल शामिल हैं। सभी अधिकारियों को उनके वर्तमान विभागों में सचिव पद का दायित्व सौंपा गया है।
राज्य सरकार के इस निर्णय से प्रशासनिक कार्यों में गति और दक्षता आने की उम्मीद जताई जा रही है।


