🛑4 से 11 फरवरी तक होंगे मुकाबले
सीजी न्यूज ऑनलाइन, 12 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 4 से 11 फरवरी तक किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता के सभी मुकाबले रायपुर स्थित इनडोर स्टेडियम में खेले जाएंगे।
चैंपियनशिप में पुरुष एवं महिला वर्ग की शीर्ष टीमें हिस्सा लेंगी। पुरुष वर्ग में कुल 9 टीमें भाग लेंगी, जिनमें सर्विसेज (भारतीय सेना), इंडियन रेलवे, हरियाणा, केरल, तमिलनाडु, पंजाब, झारखंड, राजस्थान और मेजबान छत्तीसगढ़ शामिल हैं।
वहीं महिला वर्ग में 5 टीमें प्रतियोगिता में उतरेंगी, जिनमें इंडियन रेलवे, केरल, हरियाणा, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की टीमें शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश गागड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इस चैंपियनशिप से प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलने के साथ ही राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा देखने का अवसर मिलेगा।

