जश्ने ईद पर गरीबों के साथ बांटी खुशियां, इंतेजामिया कमेटी ने वृद्धाश्रम और शहर में निराश्रितों को किया दान

जश्ने ईद पर गरीबों के साथ बांटी खुशियां, इंतेजामिया कमेटी ने वृद्धाश्रम और शहर में निराश्रितों को किया दान


जश्ने ईद पर गरीबों के साथ बांटी खुशियां, इंतेजामिया कमेटी ने वृद्धाश्रम और शहर में निराश्रितों को किया दान

भिलाई 30 अक्टूबर ।  जश्ने ईद मिलादुन्नबी के सिलसिले में इस्पात नगरी भिलाई की अलग-अलग कमेटियों की ओर से समाजसेवा व होनहारों की हौसला अफजाई के आयोजनों में भागीदारी दी गई। 

मुस्लिम इंतेजामिया कमेटी भिलाई की जानिब से जश्ने ईद मिलादुन्नबी के सिलसिले में कब्रिस्तान हैदरगंज कैम्प-1 में सुबह मदरसे में तालीम ले रहे बच्चों की ओर से कुरआन ख्वानी व दरूद ख्वानी रखी गई। इसके बाद फातिहा ख्वानी व दुआए खैर में लोगों ने बड़ी तादाद में भागादारी दी। साथ ही सलात व सलाम का नजराना पेश किया गया। इसके बाद कमेटी की ओर से मदर टेरेसा आश्रम शांति नगर में रह रहे निराश्रित वृद्धों के लिए दोपहर में भोजन की व्यवस्था की गई। मदरसा फैजाने करीमिया (यतीम खाना) अयप्पा नगर और मदरसा आला हजरत मुरुम खदान (यतीम खाना) में सभी बच्चों के बीच लंगर तकसीम किया गया। कमेटी की ओर से कब्रिस्तान परिसर सहित पावर हाउस रेलवे स्टेशन, अंडरब्रिज मौर्या टॉकीज, सुपेला अंडरब्रिज, हजरत बाबा सैलानी दरगाह और करबला मैदान सहित कई इलाकों में जरूरतमंद लोगों को फल और कंबल का वितरण किया गया। इन तमाम आयोजनों में मुस्लिम इंतेजामिया कमेटी के शमशीर कुरैशी, अब्दुल वहीद, अमीर अहमद, मिर्जा मुकीम बेग, सैयद निजाम, सैयद सरफराज, मो. राशिद, मो. सईद, कादिर रजा, खुर्शीद आलम, शम्मी अशरफी, शादाब अशरफी, नवाब, उस्मान, मुन्ना खान, फिरोज व जफर सहित बड़ी तादाद में लोगों ने अपनी भागीदारी दी।