आम जगह पर चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

आम जगह पर चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार


🛑सुपेला पुलिस की त्वरित कार्रवाई, धारदार बड़ा चाकू जप्त


भिलाई नगर, 11 जनवरी 2026। थाना सुपेला क्षेत्रांतर्गत आम जगह पर धारदार चाकू लहराकर आम लोगों को आतंकित करने वाले आरोपी को सुपेला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक बड़ा धारदार स्टील का चाकू जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 10 जनवरी 2026 की रात्रि करीब 10.30 बजे प्रार्थी अपने घर के सामने खड़ा था, उसी समय आरोपी राहुल यादव वहां पहुंचा और गाली-गलौच करने लगा। प्रार्थी द्वारा मना करने पर आरोपी ने मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा अपने पीछे की जेब से एक धारदार स्टील का बड़ा चाकू निकालकर लहराते हुए डराने-धमकाने लगा।
आरोपी की इस हरकत से प्रार्थी भयभीत हो गया और जोर-जोर से घरवालों को आवाज देकर बुलाया। आवाज सुनकर परिजन एवं आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया।
घटना की रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की पतासाजी कर उसे गौतम नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के विरुद्ध दर्ज अपराध
आरोपी राहुल यादव के विरुद्ध अपराध क्रमांक 42/2026 अंतर्गत
धारा 296, 351(3) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध कायम कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
नाम – राहुल यादव
पिता – ओमप्रकाश यादव
उम्र – 26 वर्ष
पता – मिनीमाता बमलेश्वरी किराना दुकान के पास, गौतम नगर, थाना सुपेला, जिला दुर्ग (छ.ग.)
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक विजय कुमार यादव, सहायक उप निरीक्षक मोतीलाल खुरसे, आरक्षक 1709 सुरेन्द्र पटेल एवं थाना सुपेला स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।